नए अस्पताल में तीमारदारों को मिलेगी ठहरने-भोजन की सुविधा:मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में बनेगा रामाश्रय भवन, 25 जनवरी को होगा शिलान्यास

कोटा के जेके लोन अस्पताल के बाद अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में भी रामाश्रय भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित चार मंजिला इस भवन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल परिसर में ही निशुल्क ठहराव, भोजन व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 जनवरी को रामाश्रय भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन करेंगे। वर्तमान में केडीए की ओर से जे. के. लोन अस्पताल परिसर में 6.50 करोड़ रुपए की लागत से 342 बेड क्षमता का तीन मंजिला रामाश्रय भवन निर्माणाधीन है। मेडिकल कॉलेज परिसर में 11.76 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित रामाश्रय भवन कुल 767 बेड की क्षमता का होगा। इसमें भूतल पर 106 बेड, प्रथम तल पर 228 बेड और तीसरे व चौथे तल पर 228-228 बेड उपलब्ध होंगे। भवन में हॉल, रिसेप्शन, शौचालय, स्नानघर व लिफ्ट की सुविधा होगी। महिलाओं के लिए अलग से डॉरमेट्री बनाई जाएगी, जहां उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। एसी रामाश्रय भवन में ठहराव के साथ-साथ निशुल्क भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ग्राउंड फ्लोर पर किचन व डाइनिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। जहां बड़ी संख्या में तीमारदार एक साथ भोजन कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक बेड के पास व्यक्तिगत लॉकर की व्यवस्था होगी, ताकि तीमारदार अपने आवश्यक सामान को सुरक्षित रख सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *