नए एसपी योगेश पटेल ने संभाला पद​ कहा- साइबर अपराध में कमी लाएं

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में निवर्तमान एसपी एसआर भगत ने उन्हें पदभार सौंपा। इससे पूर्व पटेल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। पदभार ग्रहण के बाद एसपी पटेल ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रमुखों के साथ परिचय बैठक ली। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, थाना पुलिस के कार्य, अपराधों की स्थिति, यातायात प्रबंधन सहित जिले की भौगोलिक, राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी ली। एसपी ने साइबर अपराध में कमी लाने, जागरूकता अभियान चलाने, कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर स्पष्ट निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी राजेश बागडे, डीएसपी बोनीफास एक्का आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *