नए प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर ​का युवा मोर्चा टीम ने किया स्वागत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर ​िंसंह का युवा मोर्चा की टीम ने स्वागत किया। अपनी नियुक्ति के बाद प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर ​िंसंह गुरुवार को राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां शीतला मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद मोनू बहादुर मानव मंदिर चौक पहुंचे। जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मानव मंदिर चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि यह दायित्व संगठन और युवाओं के विश्वास का प्रतीक है जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मोनू बहादुर सिंह विधानसभा निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *