नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को:नए अध्यक्ष के नेतृत्व में होंगे निकाय चुनाव, पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनीत किए जा सकते हैं

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को हो सकता है। 16 जनवरी को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आ रहे हैं। जबकि अगले दिन चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का दौरा है। उसी दिन एक बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। लिहाजा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसके बाद होगा। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। बीजेपी छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनित करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। अगर किरण सिंहदेव को रिपिट नहीं किया जाता तब धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी और नारायण चंदेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के ही वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है। मंत्री बनाए जा सकते हैं किरण सिंह देव किरण सिंह देव को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा है। सिंह देव 30 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे और 2009 से 14 के बीच जगदलपुर महापौर भी रहे हैं और पहली बार विधायक बने हैं। इसके बावजूद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है।ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पद में नई नियुक्ति के बाद किरण सिंह देव को मंत्री बनाया जा सकता है। नए चेहरे को भी मिल सकती है, जिम्मेदारी बीजेपी के फैसले चर्चाओं से अलग चौंकाने वाले रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी ऐसा ही कोई फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी ने 37 में 33 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। जबकि मंडल अध्यक्षों के मनोनयन में भी कई नए चेहरों को मौका मिला है। ऐसे में किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *