नए लहसुन की आवक बढ़ी, गीला होने से मंडी में खुले में लगाए ढेर

बारिश के बाद लहसुन के भावों में लगातार मंदी रही, लेकिन दिसंबर के बाद से बाजार में धीरे-धीरे तेजी का रुख दिखाई देने लगा है। रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के बाद सोमवार को कृषि मंडी खुलते ही नए लहसुन की अच्छी आवक हुई, जिससे भावों में उछाल आया। अधिकतम भाव 2979 रुपए बढ़कर 17,500 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया। मॉडल भाव 1400 रुपए की तेजी के साथ 8400 रुपए रहा। न्यूनतम भाव 390 रुपए घटकर 3501 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किसानों का कहना है कि लागत के मुताबिक भाव नहीं मिल रहे, जबकि व्यापारियों के अनुसार बेहतर क्वालिटी आने पर दाम और बढ़ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *