नए वर्ष का जश्न मनाने में दर्जनों लोग पहुंचे अस्पताल

भास्कर न्यूज | गढ़वा नए वर्ष के जश्न के बाद बुधवार की देर शाम दुर्घटना में घायलों की झड़ी सी लग गई। एक एक कर अलग अलग सड़क दुर्घटना में घायलों लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि इस वर्ष कोई बड़ा हताहत की खबर नहीं आई है। पहली घटना मेराल थाना क्षेत्र के हारादाग गांव में थाना क्षेत्र के फरठिया गांव निवासी भोला चौधरी का पुत्र शैलेश चौधरी 22 वर्ष पूरन चौधरी और पुराण चौधरी का पुत्र कपिल चौधरी 23 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग गांव गए थे। वापस लौटने में हारादाग गांव में ही उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना गढ़वा बंशीधर मार्ग पर बाना हनुमान मंदिर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का पहचान रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी जुगल चौधरी का पुत्र श्रवण चौधरी 20 वर्ष के रूप में हुई है। वह अपने घर से मेराल आ रहा था। बाना हनुमान मंदिर के पास बाइक से गिर गया। तीसरी घटना गढ़वा रेहला मार्ग पर हुआ जहां कार पर सवार हरिहरगंज गांव निवासी तेजनारायण सिंह का पुत्र मनीष कुमार 26 वर्ष व गिरिडीह जिला के गिरिडीह निवासी सुधीर अग्रवाल का पुत्र राजीव कुमार अग्रवाल घायल हो गया। घटना के आस पास के लोगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कार्य गया। चौथी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव निवासी चंदेश्वर भारती का पुत्र साजन कुमार 22 वर्ष जो अन्नराज नवाडीह से अपने घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में घटना घटी जहां वह घायल हो गया। पांचवीं घटना मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा प्रदीप कुमार का पुत्र अरुण कुमार 27 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अपने घर बाजार की ओर आ रहा था। उसी बीच उसे घटना घटी। छठी घटना गढ़वा बंशीधर नगर मार्ग पर बुधवार की शाम नवादा मोड़ के पास मोटरसाइकिल व कार के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के साईं मोहल्ला निवासी फिरोज आलम का पुत्र इरशाद आलम आदि के नाम शामिल हैं। इसमें इरशाद आलम को गढ़वा सदर अस्पताल इलाज के लिए में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि इरशाद आलम अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए नवादा मोड़ की ओर गया हुआ था। वापस आने में एक कार सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उसके दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह अन्य घटना में भी दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायल सभी लोग इलाज के गुरुवार की सुबह अपने घर चले गए। इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल आते घायल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *