अमृतसर | अर्बन हॉट स्थित मामा मैट्रिक्स जिम द्वारा चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित दूध का लंगर लगाया गया। इस संबंध में मुख्य प्रबंधक मानवप्रीत सिंह ने बताया कि जिम प्रेमियों के सहयोग से दूध और रस का लंगर लगाया गया है। जिसमें राहगीरों को दूध का प्रसाद वितरित किया गया। मानवप्रीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। हमें उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. संदीप कुमार, रोबिनप्रीत कौर, बलविंदर कुमार, जुंबा इंस्ट्रक्टर गुरजोत सिंह, नीलू अरोड़ा, राजेश राजपूत, संदीप महाजन आदि मौजूद थे। मजीठा | साहिबजादों की शहादत को समर्पित मजीठा शहर में गुरु घर में रात को कीर्तन दरबार सजाए जा रहे हैं। इसी को लेकर आज मजीठा शहर में तकरीबन सात स्थानों पर विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए। मजीठा के टैक्सी स्टैंड पर दाल-फुल्के का लंगर लगाया। नए बस स्टैंड के नजदीक लंगर के साथ-साथ पुराने बस स्टैंड पर हिंदू और सिख दुकानदारों ने मिलकर दूध और रस का लगातार लंगर चला कर गुरु जी के दिए उपदेश की पालना की । इस समय अमृतपाल सिंह, प्रदीप सहगल, जगरूप सिंह, सनी वर्मा, मन्ना तथा उनके साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी लंगर में सेवा निभाई। अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के संबंध में अरदास दिवस धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खालसा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि धार्मिक के साथ बुनियादी शिक्षा पर जोर देते हुए नामवर शख्सियतों के उदाहरण विद्यार्थियों से सांझा िकए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमनप्रीत कौर के सहयोग से कालेज विद्यार्थियों ने हाजिर संगत को कीर्तन गायन करके निहाल किया।


