रांची| पूर्व संत पापा के जाने के बाद हम सभी को एक अच्छे चरवाहे की आवश्यकता थी, जो हमें नए संत पापा लियो 14वें के रूप में मिले, जो कुछ भी होता है ईश्वर की योजना के अनुसार होता है। नए संत पापा भी ईश्वर के योजना के अनुरूप ही चुने गए हैं। वे हमारे कलीसिया की अगुवाई अच्छे से करेंगे। यह एक अच्छा संयोग है कि हमें नए संत पापा जुबिली वर्ष में मिले। पूर्व संत पापा ने जुबिली वर्ष की शुरुआत की और नए संत पापा इसे आगे बढ़ाएंगे। -फादर देव सहाय, सेंट जेम्स चर्च, लालपुर


