नए सत्र में बच्चों को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति देने कलेक्टर के निर्देश

दंतेवाड़ा| आदिवासी विकास विभाग की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी आश्रम एवं छात्रावासों में बच्चों को सर्वसुविधायुक्त वातावरण मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 के लिए आश्रमों और छात्रावासों में स्वीकृत एवं प्रवेशित सीटों की स्थिति की जानकारी ली और ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण में लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि सभी बच्चों की काउंसलिंग कर आगामी सत्र में शत प्रतिशत छात्रवृत्ति सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार (आपका आदर्श गांव) योजना के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत व सामुदायिक वन अधिकार पत्र शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण व नगरीय निकायों में भी इस कार्य में तेजी लाने की बात कही। एकलव्य विद्यालयों की शिक्षा के स्तर को अधिक बेहतर बनाएं कलेक्टर दुदावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की समीक्षा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *