नए साल की रात दतिया में सरेराह फायरिंग:ओवरटेक पर विवाद, शराब ठेकेदारी से जुड़े युवक की मौत, आरोपी हिरासत में

दतिया में सिविल लाइन थाना अंतर्गत नए साल की रात उनाव रोड स्थित रामराजा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ओवरटेक को लेकर शुरू हुए झगड़े में बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें शराब ठेकेदारी से जुड़े युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शराब कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र शिवहरे अपने साथियों के साथ शराब कंपनी की बोलेरो से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी के आगे बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो चल रही थी, जिसके पीछे नारंगी रंग से “ब्राह्मण” लिखा था। बोलेरो द्वारा ओवरटेक किए जाने पर स्कॉर्पियो सवार भड़क गए और पेट्रोल पंप के सामने रास्ता रोक लिया। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने की गाली-गलौज
बताया गया कि स्कॉर्पियो में सत्यम पुरोहित, अक्षय निचरेले और अभि उर्फ गग्गा यादव सवार थे। तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बोलेरो में बैठे प्रद्युम्न शर्मा ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। अभि उर्फ गग्गा यादव ने 315 बोर के कट्टे से प्रद्युम्न शर्मा पर गोली चला दी, जो उनके दाहिने पैर की जांघ में लगी। गोली लगते ही प्रद्युम्न जमीन पर गिर पड़े, जबकि आरोपी स्कॉर्पियो लेकर दतिया शहर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल दतिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर के दिया गया, जहां एक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद शाम के समय आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। लेकिन कोहरा होने के कारण स्पष्ट घटना दिखाई नहीं दे रही थी। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को राउंड अप कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *