भीलवाड़ा में गुरुवार सुबह सवेरे अचानक मौसम का मिजाज बदला बादल छाने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई, ओर कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी भी चली।सुबह-सवेरे हुई इस बारिश से मौसम में नमी बढ़ गई और ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इसने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश रुकने के बाद हल्का कोहरा छाया बारिश रुकने के बाद शहर में हल्का कोहरा छाया हालांकि यह कोहरा कुछ देर के लिए ही हुआ ओर ज्यादा घना नहीं था,विजिबिलिटी पूरी तरह साफ रही। ड्राइवर्स को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था।आज सुबह लोग जब घरों से बाहर निकले तो ठंडी हवा और नमी के कारण सर्दी का एहसास साफ तौर पर महसूस किया गया। तापमान में हुई गिरावट बारिश के बाद चाय की दुकानों और ठेले वालों पर लोगों की भीड़ भी नजर आई,वहीं लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया।इस बारिश के कारण में ठंड का असर और बढ़ गया है।पिछले कुछ दिनों से ठंड सामान्य थी, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई।आज का अधिकतम तापमान 22 ओर न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया। फसलों को होगा फायदा बारिश को लेकर किसानों के मन में चिंता जरूर थी, लेकिन यह बारिश बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।ये हल्की बारिश फसलों के लिए पिलाई का काम करेगी, जिससे जमीन में नमी बनी रहेगी।खासकर रबी की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। इस सप्ताह कोहरा बढ़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक नए साल के दूसरे दिन से मौसम रहेगा शुष्क
आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। हालांकि विभाग का यह भी अनुमान है कि जनवरी के पहले हफ्ते में कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है, लेकिन ठंड पूरी तरह से कम नहीं होगी।


