उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में पति द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की लात-घुसों से बेरहमी से इतनी पिटाई की। उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी श्याम सिंह चरण ने बताया कि आरोपी शैतान नाथ कालबेलिया ने अपनी पत्नी सीता कालबेलिया (31) निवासी उंडीथल की हत्या कर दी। इनसे 9 बच्चे है, जिन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन पति ने उनकी नहीं सुनी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गए। पीहर पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलने पर धोली घाटी निवासी मृतका के पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी शैतान नाथ उंडीथल गांव में अपने पूरे परिवार के साथ डेरा डालकर रह रहा था।


