नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:कोरबा में सर्वमंगला देवी के दर्शन को सुबह से खुले पट,श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा में नव वर्ष 2026 का आगमन भक्तिमय माहौल में हुआ। 31 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि तक जश्न में डूबे रहने के बाद, 1 जनवरी की सुबह लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की। तापमान कम होने के बावजूद, कोरबा क्षेत्र के नागरिक हसदेव तट स्थित मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। यहां देवी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने पूजा-अर्चना कर वर्ष 2026 के सुखमय बीतने की कामना की। नव वर्ष पर मंदिर में भक्तों की भीड़ मंदिर के प्रबंधक मयंक पांडे ने बताया कि नव वर्ष के उत्साह को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर के पट समय पर खोल दिए गए थे। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर ओवरब्रिज के नीचे तक भक्तों की भीड़ थी, जहां लोग कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जिले के अन्य आस्था स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर, एसईसीएल स्थित शिव मंदिर और हेलीपैड स्थित हनुमान मंदिर सहित छोटे-बड़े सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जुटे रहे। बड़े-बुजुर्ग और बच्चे नारियल, अगरबत्ती, लड्डू और फल लेकर दर्शन करने पहुंचे थे। नए साल में सुख-समृद्धि की कामना दीपका निवासी विनय जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वे सुबह मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ कर अच्छे दिनों की कामना की। उन्होंने कहा कि सुबह से ही मंदिरों में भीड़ थी और वे भी कतार में लगे हुए थे। वहीं, मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहती है, जिससे फूल-माला, नारियल और अगरबत्ती की बिक्री काफी अच्छी होती है। उन्हें भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *