नए साल पर महामाया मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:कनहर नदी तट और पहाड़ी मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की

नववर्ष के पहले दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रमुख आस्था केंद्रों पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में कनहर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर और वार्ड क्रमांक 14 में पहाड़ी पर स्थित महामाया मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। नए साल की शुरुआत माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ करने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह तड़के ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु मां महामाया के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। भक्तों ने नववर्ष पर मंदिर में की पूजा-अर्चना मंदिर परिसर में भक्तों ने नारियल, फूल, अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। कनहर नदी के तट पर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन के बाद कई श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। पुजारियों ने बताया श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ी मां महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस वर्ष भी तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। उन्होंने कहा कि माता के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी मंदिर में भी भारी भीड़ और विशेष इंतजाम वहीं, पहाड़ी में स्थित महामाया मंदिर के पुजारी पवन पांडे ने जानकारी दी कि पहाड़ी मंदिर में भी सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वयंसेवकों और पुलिस प्रशासन की मदद से दर्शन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया। भजन-कीर्तन और आरती से धार्मिक उल्लास नववर्ष के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां महामाया से नए साल में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *