नए साल पर विश्व में शांति के लिए की प्रार्थना:सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर ईश्वर के उपदेशों के साथ मनाया गया न्यू ईयर

सिरोही सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर नव वर्ष के आगमन और क्रिसमस सप्ताह के समापन अवसर पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना आराधना कार्यक्रम का आयोजन हुआ क्रिसमस सप्ताह का समापन एवं नव वर्ष के आगमन धूमधाम से बनाया गया। सिरोही सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर घर के प्रवक्ता रणजी स्मिथ ने बताया क्रिसमस सप्ताह समापन एवं नववर्ष आगमन पर सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में गिरजाघर के फादर जोमी की अगुवाई में आराधना व प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीते वर्ष की घटनाओं का उल्लेख हुआ और नव वर्ष पर विश्व शांति के लिए आराधना व प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व में दुर्घटनाओं और युद्ध में जीवन समर्पण करने वाले लोगों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विश्व में शांति स्थापित करने के लिए आराधना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के के पश्चात सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में क्रिसमस सप्ताह के समापन और नव वर्ष के आगमन पर गिरजाघर में आराधना और प्रार्थना के साथ शुभारंभ हुआ। सिरोही के सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में फादर जोमी के अगुआई में प्रार्थना कार्यक्रम में गिरजाघर में गायन मंडली के सिस्टर साविओ सिस्टर रश्मि के नेतृत्व में भक्ति गीत के साथ प्रार्थना कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रार्थना कार्यक्रम में गिरजाघर के श्रद्धालुओं ने पवित्र बाइबिल का वाचन किया। गिरजाघर के फादर ने पवित्र बाइबल के सु समाचार का वचन के साथ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नववर्ष हमारे जीवन में शांति स्थापित करें और हम एक दूसरे से प्रेम और भाईचारा से जीवन व्यक्तित्व करें और अपने जीवन में अन्य बुराइयों से दूर रहे जीवन में ईश्वर के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति स्थापित करें सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर गायन मंडली के सिस्टर के नेतृत्व में भक्तिगीत प्रस्तुत कर प्रार्थना आराधना कार्यक्रम में सभी धर्म गुरुओं राजनेता अनेक बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों दीनदुखियों के लिए सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ प्रार्थना अर्जित की। क्रिसमस सप्ताह के समापन और नववर्ष के आगमन पर आयोजित प्रार्थना आराधना कार्यक्रम गिरजाघर के फादर ने केक काटकर आने वाले नव वर्ष के आगमन के खुशी में एक दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही भाईचारा का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *