नए साल में कोल इंडिया अध्यक्ष समेत नौ वरिष्ठ अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

रांची | नए साल में कोल इंडिया के अध्यक्ष समेत 9 वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। 31 जनवरी को साउथ इस्टर्न कोलफील्ड के सीएमडी प्रेमसागर मिश्रा सेवानिवृत्त होंगे। उनका कार्यकाल 19 अगस्त 2023 को ही खत्म हो गया था, लेकिन उसे 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। 31 जनवरी को ही कोल इंडिया के व्यवसाय विकास निदेशक देवाशीष नंदा और नॉर्दर्न कोलफील्ड के निदेशक तकनीकी जितेंद्र मलिक सेवानिवृत्त होंगे। वेस्टर्न कोलफील्ड के तकनीकी निदेशक अनिल कुमार सिंह 31 जुलाई, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी समीरन दत्त और वित्त निदेशक राकेश कुमार सहाय 31 अगस्त और महानदी कोलफील्ड्स के निदेशक तकनीकी जुगल कुमार बोराह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद और सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *