नए साल में टॉय ट्रेन से शिमला रवाना हुए सैलानी:28 फरवरी तक ट्रेन में फुल बुकिंग, यूनेस्को हेरिटेज ट्रैक पर 100 सुरंगों से गुजरेगी

हरियाणा से शिमला की वादियों में सैर को जाने वाले सैलानी अपनी यात्रा को भी रोमांचकारी बनाना चाहते हैं। जिनके लिए रेलवे ने कालका-शिमला यूनेस्को हेरिटेज ट्रैक पर 28 फरवरी तक टॉय ट्रेन शुरू कर दी है। जिसमें नए साल के पहले दिन हाउसफुल रहा। यूनेस्को हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन सैलानियों को 100 सुरंगों से होकर गुजरने के रोमांच का अनुभव करवाएगी। सीजन की शुरुआत में ट्रेन हाउसफुल हो गई है। पूरे सीजन की बुकिंग हो चुकी है। टॉय ट्रेन में करीब 150 सीटें हैं, जो एडवांस में बुक हो चुकी हैं। साल के पहले दिन टॉय ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शिमला के लिए रवाना हुई। घुमावदार ट्रैक और देवदार के ऊंचे पेड़ों के दर्शन करवाते हुए ट्रेन करीब 5 घंटे में शिमला पहुंचाती है। ट्रेन का टाइम टेबल:: टॉय ट्रेन में भ्रमण का किराया टॉय ट्रेन में खुश नजर आए दिल्ली-राजस्थान के पर्यटक नए साल की रात रहा जश्न का माहौल पंचकूला में देर रात तक नव वर्ष के जश्न का माहौल रहा। एक तरफ सड़कों पर पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे, तो दूसरी तरफ होटल, मॉल, क्लब और सोसायटियों के ग्राउंड में कपल खूब थिरके। जिसमें कपल ने एक साथ भी डांस किया। कई अलग-अलग स्थानों पर यूथ पार्टी चली और वह अपने दोस्तों के साथ रहे। नए साल के सेलिब्रेशन में कोई कमी न रहे, इसके लिए शाम से ही तैयारियां चल रहीं थीं। जैसे ही रात के 12 बजकर एक मिनट हुआ और 2026 में प्रवेश किया तो आसमान में खूब आतिशबाजी हुई। चारों तरफ से आसमान रंगीन लगने लगा। पुलिस अधिकारी पैदल गश्त पर रहे नव वर्ष के मौके पर शहर में पुलिस अधिकारी अलर्ट हैं। सेक्टर-5, 6 और क्लब एरिया में में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। अधिकारी पैदल गश्त करते रहे। डीसीपी क्राइम और ट्रैफिक मनप्रीत सूदन खुद पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लेते दिखे। शिमला हाईवे पर दिखा जाम पंचकूला-शिमला हाईवे पर रात के समय जाम के हालात नजर आए। रात 12 बजे भी जाम के हालात बने हुए थे। चंडी मंदिर टोल प्लाजा एरिया में पुलिस के द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के नाके भी पुलिस के द्वारा लगाए गए थे। रैंडम तरीके से वाहनों की जांच भी पुलिस के द्वारा की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *