साल 2025 के आखिरी दिन सरकार ने तीन किस्तों में 3500 करोड़ का लोन लिया। इस कर्ज का इस्तेमाल सिंचाई, सड़क और ऊर्जा सेक्टर में चल रहे प्रोजेक्ट में किया जाएगा। नए कर्जों के बाद अब मप्र पर कुल कर्ज बढ़कर 4.74 लाख करोड़ हो चुका है। इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश लगभग 53 हजार करोड़ के लोन सरकार ले चुकी है। ये कर्ज 1200 करोड़ की दो किस्तों और एक किस्त 1100 करोड़ की किस्त के लिए लिया जा रहा है। इसी महीने 2 दिसंबर को मोहन सरकार ने तीन किस्तों में 3 हजार करोड़ के कर्ज लिए थे। साल 2025 में 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में 4.21 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका था। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार 12487.78 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस में थी। इसमें आमदनी 234026.05 करोड़ और खर्च 221538.27 करोड़ रहा। इसके विरुद्ध वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार की रिवाइज्ड आमदनी 262009.01 करोड़ और खर्च 260983.10 करोड़ बताया है। पिछले वित्त वर्ष में भी सरकार की आय 1025.91 करोड़ सरप्लस थी।


