नए साल से पहले एक्शन, कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

भास्कर न्यूज | जांजगीर नए साल के स्वागत से पहले जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षकों का अस्थायी स्थानांतरण आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से किया है। इस बदलाव में जांजगीर, चांपा, नवागढ़, बलौदा, पामगढ़, शिवरीनारायण, सारागांव सहित रक्षित केंद्र और यातायात शाखा प्रभावित हुई है। आदेश में निरीक्षक स्तर पर सबसे अधिक बदलाव देखने को मिले हैं। निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को थाना प्रभारी जांजगीर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक अशोक वैष्णव को थाना प्रभारी चांपा, मणिकांत पाण्डेय को रक्षित केंद्र, मनोहर लाल सिन्हा को थाना प्रभारी बलौदा और सावन कुमार सारथी को थाना प्रभारी पामगढ़ पदस्थ किया है। इसी तरह निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी बलौदा से शिवरीनारायण भेजा है, जबकि निरीक्षक सुभाष चौबे को सारागांव से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उप निरीक्षक सत्यम कुमार चौहान को थाना जांजगीर में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान का थाना बिर्रा का पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक दादूरैया सिंह को थाना चांपा से रक्षित केंद्र, जबकि सउनि रामप्रसाद बघेल को प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहीद से थाना बिर्रा भेजा गया है। सउनि अरुण कुमार सिंह को थाना चांपा से जांजगीर, सउनि भुवनेश्वर सिंह राठौर को नवागढ़ से चांपा व सउनि कृष्ण कुमार कोसले को सारागांव से चौकी नैला पदस्थ किया है। इसके अतिरिक्त सउनि लम्बोदर सिंह को जांजगीर से शिवरीनारायण और सउनि नाजीर हुसैन को रक्षित केंद्र से नवागढ़ भेजा गया है। सउनि सुरेन्द्र सिंह क्षत्रीय और यातायात शाखा के सउनि बलवंत धृतलहरे को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है, जबकि बलवंत धृतलहरे को थाना चांपा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *