नए साल से पहले यात्रियों को राहत:भोपाल होकर पुणे–प्रयागराज और रानी कमलापति–पुणे के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नए साल और प्रयागराज यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल से होकर पुणे, मुंबई और प्रयागराज को जोड़ने वाली कुल 6 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनें और तीन साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रिप शामिल हैं। इन ट्रेनों का सीधा लाभ भोपाल, इटारसी, नर्मदापुरम और बीना के यात्रियों को मिलेगा। पुणे–मुंबई से प्रयागराज के लिए तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनें महाकुंभ और साल के अंत की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से गुजरेंगी। 26 दिसंबर को सीएसएमटी–प्रयागराज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 01007 26 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, भोपाल और बीना सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें केवल जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे, जिससे सामान्य यात्रियों को राहत मिलेगी। 27 दिसंबर और 31 दिसंबर को पुणे–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन नंबर 01411 (27 दिसंबर) और 01499 (31 दिसंबर) रात 7:55 बजे पुणे से रवाना होंगी और तीसरे दिन रात 2:10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। ये ट्रेनें भी इटारसी, भोपाल और बीना से होकर गुजरेंगी। इनमें स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रानी कमलापति–पुणे के बीच तीन साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रिप भोपाल और पुणे के बीच यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने एक और बड़ी सौगात दी है। 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक हर शनिवार ट्रेन नंबर 02156 रानी कमलापति–हडपसर (पुणे) सुबह 8:40 बजे रानी कमलापति से चलेगी और अगले दिन रात 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम और इटारसी में ठहरेगी। वापसी में हर रविवार ट्रेन नंबर 02155 हडपसर–रानी कमलापति सुबह 7:50 बजे पुणे से चलेगी और रात 11:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। भोपाल–इटारसी–नर्मदापुरम के यात्रियों को सीधा फायदा इन सभी विशेष ट्रेनों का ठहराव भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को पुणे, मुंबई और प्रयागराज के लिए सीधी और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। खासकर त्योहार, छुट्टियों और कुंभ यात्रा के दौरान यह ट्रेनें भीड़ कम करने में मददगार साबित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *