नकली पुलिस बनकर आया फिर राजीनामे की बात कह मांगे रुपए

लुधियाना| लोहारा इलाके में नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह सत्संत वाली गली के राजू को एक सड़क पर पड़ा मोबाइल मिला, जिसे लौटाने के लिए वह पास की एक दुकान पर गया। तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए राजू को लूट के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगा। उसने राजीनामे के बदले पैसे वसूलने की कोशिश की, लेकिन जब राजू ने थाने चलने की बात कही, तो आरोपी बहस करने लगा और मौके से फरार हो गया। इलाके के लोगों ने जब थाने में संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी पुलिसकर्मी नहीं था। मामले की जानकारी मिलते ही सीआईए की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *