नकली सोने देकर की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार:बूंदी पुलिस ने 3 लाख 500 रुपए बरामद किए

बूंदी पुलिस ने नकली सोना देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ठगी गई 3 लाख 500 रुपए की राशि भी बरामद की है। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने रामनगर कंजर कॉलोनी में की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद, मेवाराम और सुकेन्‍द्र के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी, राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले का खुलासा किया और आरोपियों को पकड़ा। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के तलैयां निवासी दीपक पुत्र शंकरलाल भील ने 11 नवंबर 2025 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग एक महीने पहले उसकी मुलाकात चित्तौड़गढ़ के सांवरिया मंदिर में विनोद नामक व्यक्ति से हुई थी। विनोद ने दीपक को फोन कर कम कीमत पर सोना देने का लालच दिया। उसने दीपक को बूंदी जिले के रामनगर स्थित अपने घर बुलाया और सोने के एक टुकड़े का सैंपल दिया। विनोद ने दीपक से कहा कि वह इसे कहीं भी जांच करवा ले, यह असली सोना है। इसके एवज में उसने स्कैनर के माध्यम से 15,000 रुपए ऑनलाइन लिए। कुछ दिनों तक विनोद अपने मोबाइल नंबर 6367192978 से दीपक से लगातार संपर्क में रहा। वह बार-बार उसे सस्ता सोना खरीदने के लिए प्रेरित कर रहा था और 75,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से सोना देने का प्रस्ताव दे रहा था। 11 नवंबर 2025 को दीपक अपने तीन दोस्तों के साथ विनोद के घर रामनगर, बूंदी, सोना लेने पहुंचा। गांव के बाहर विनोद एक अन्य व्यक्ति के साथ सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर RJ08CB9623) में मिला और उन्हें अपने घर ले गया। घर पर पहुंचते ही विनोद ने 100 ग्राम सोने का बिस्किट दिखाया और उसके टुकड़े करके जांचने के लिए कहा। दीपक द्वारा बिस्किट देखने के बाद, आरोपियों ने उसे नकली सोना देकर ठगी की और पैसे ऐंठ लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *