डबरा में एक थोक किराना व्यापारी के पिता-बेटे से गुरुवार रात साढ़े पांच लाख रुपए लूट लिए गए। तीन नकाबपोश बदमाशों ने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब पिता-पुत्र अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। फरियादी पवन श्रीवास्तव (52) अपने पिता महेश श्रीवास्तव के साथ रात करीब 8:20 बजे अपनी थोक किराना दुकान बंद कर स्कूटी से गोपाल बाग सिटी स्थित अपने घर जा रहे थे। गोपाल बाग सिटी के बाहर पहुंचते ही, एक ट्रक के पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश अचानक सामने आ गए। बदमाशों में से एक ने स्कूटी पर पीछे बैठे महेश श्रीवास्तव से बेग छीना। रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे नकाबपोश बदमाश अचानक हुए हमले के कारण पिता महेश श्रीवास्तव और बेटा स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बदमाश ने उनसे दुकान की बिक्री के रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकला। पिता ने बताया कि बैग में साढ़े पांच लाख रुपए थे। यह भी बताया कि उनके सिर पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित की नगर के जवाहर गंज क्षेत्र में थोक किराने की दुकान है और वह वहीं से पैसे लेकर घर आ रहा था। गार्ड के चेहरे पर धूल फेंककर फरार हुआ लुटेरा रुपयों का बैग लेकर भाग रहे बदमाश को गोपाल बाग सिटी के सुरक्षा गार्ड ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने गार्ड के चेहरे पर धूल फेंककर अंधेरे का फायदा उठाया और फरार हो गया। अन्य दो बदमाश दूसरी दिशा में भाग निकले। घटना के तुरंत बाद, घायल पिता और बेटे ने परिजनों के साथ थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में घेराबंदी की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ कैमरों में बदमाशों के फुटेज कैद हुए हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस पर मौके पर पहुंची किराना व्यापारी से लूट की जानकारी जैसे ही डबरा की सिटी पुलिस को लगी तत्काल थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया सीसीटीवी देखें जगह-जगह बंदी भी कराई गई पर लुटेरे फरार हो गए पुलिस अब बाजार में अन्य जगह लगे सीसीटीवी देख रही है जिससे वारदात और लुटेरों की स्पष्ट जानकारी लग सके। बदमाश काफी देर से कर रहे थे रेकी किराना व्यापारी से लूट की वारदात अंजाम देने के लिए तीनों लुटेरे काफी देर से तैयारी में थे। पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी देखे तो जिस रास्ते से होकर पिता-पुत्र गुजरे वहां पर तीन बाइक सवार बदमाश भी दिखाई दिए हैं और पिता-पुत्र के घर पहुंचने से पहले ही वह कॉलोनी के गेट पर आकर खड़े हो गए। इसी दौरान जैसे ही बाइक कॉलोनी के गेट पर पहुंची एक बदमाश ने दौड़ लगा दी और बैग छीनने का प्रयास किया जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरे और वह बैग लेकर फरार हो गया। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी जी सुरेश कुशवाहा का कहना है कि किराना व्यापारी से साढ़े पांच लाख रुपए की लूट हुई है वारदात सीसीटीवी में कैद है। तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बाजार में अन्य जगहों के भी कैमरे देखे जा रहे हैं ताकि उनकी कुछ पहचान हो सके। मामला दर्ज कर लिया गया है शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


