नकोदर रोड से कब्जे हटाए, रेहड़ी वालों का सामान किया जब्त

भास्कर न्यूज | जालंधर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने श्री गुरु रविदास महाराज मेले के बाद भी सड़क खाली नहीं करने वाले रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान उनका सामान जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा हुआ। निगम की टीम जब्त सामान ले जा रही गाड़ी के आगे एक महिला खड़ी हो गई और उसे रोकने की कोशिश की। मौके पर निगम मुलाजिमों ने महिला को हटाकर सामान को निगम में जमा कराया। निगम के अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई श्री गुरु रविदास चौक से वडाला चौक तक की गई। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को तीन दिन पहले ही रास्ता खाली करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानें नहीं हटाई गईं। इसलिए कार्रवाई हुई। उधर, रेहड़ी वालों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि उन्हें सामान समेटने में चार दिन का समय लगता है और वे आज ही सामान पैक कर रहे थे, जब निगम टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *