नक्सलियों की साजिश नाकाम:पश्चिमी सिंहभूम के ट्राई जंक्शन जंगल में 16 आईईडी बम बरामद, प्रत्येक का वजन 2 किलो

पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और सुरक्षा बलों को भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली है। टोकलो थानाक्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान 16 आईईडी बम बरामद किए गए। सभी बमों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है। प्रत्येक आईईडी का वजन लगभग 2 किलोग्राम था। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इन बमों को लगाया था। यह सफलता चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में मिली है। जहां मिला बम वह तीन जिलों का सीमा बम बरामदगी का स्थान तीन जिलों की सीमा से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र को ट्राई जंक्शन एरिया कहा जाता है। यह पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और खूंटी जिले की सीमा पर स्थित है। पहले इसी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सदस्यों को मार गिराया था। इसके बाद नक्सलियों की गतिविधियां कम हो गई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *