नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक और वार्ड प्रभारी सस्पेंड:एक कर्मचारी को सेवा समाप्ति का नोटिस, पन्ना सीएमओ ने की कार्रवाई

काम में लापरवाही बरतने पर पन्ना नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक और वार्ड प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं स्थायी कर्मचारी को काम में जरूरत से ज्यादा लापरवाही बरतने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है। कार्रवाई पन्ना नगर पालिका सीएमओ शशि कपूर गढ़पाले की है। दरअसल, सहायक राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और वार्ड प्रभारी रविशंकर शर्मा की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सीएमओ के चेतावनी देने के बावजूद वे काम में बदलाव नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें पूर्व में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद सीएमओ शशि कपूर गढ़वाले ने दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। वहीं स्थायी कर्मचारी देवीदयाल शुक्ला को भी काम में लापरवाही करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *