नगरीय निकाय चुनाव…कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी:महिला सुरक्षा पर फोकस, स्कूल-कॉलेज में छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकीन; पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना जन घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया है। जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें बीजेपी का ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे ‘अटल विश्वास पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें कुल 20 बड़े वादे किए गए हैं, जो जनता के लिए कई सुविधाएं और राहत लेकर आने का दावा करते हैं। पुराने वादों की लिस्ट जारी की बीजेपी के घोषणा पत्र के जवाब में कांग्रेस ने पुराने वादों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब भाजपा अपने पिछले घोषणा पत्र को पूरा नहीं कर पाई, तो किस नैतिकता से नए वादे कर रही है? 2023 के विधानसभा चुनाव में ‘मोदी की गारंटी’ के नाम पर किए गए 20 वादों में से 17 आज भी अधूरे हैं, जबकि जिन 3 वादों पर कुछ काम हुआ है, वो भी आधे-अधूरे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *