नगरीय निकाय चुनाव:1033 नाम गलती से दूसरे वार्डों में जोड़े, अब सुधारा

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयार किए गए मतदाता सूची में 1033 नाम गलती से दूसरे वार्ड में जोड़ दिए गए थे। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद संबंधित जोड़े गए वार्डों से नाम काटकर उन्हें मूल वार्डों में फिर से जोड़ा गया है। महर्षि वाल्मीकि वार्ड से 337 नाम काटकर अन्य वार्डों में जोड़ा गया। इसी तरह शहीद वीरनारायण सिंह से 696 नाम काटकर मूल वार्डों में जोड़ा गया है। निवृत्तमान पार्षद अजीत कुकरेजा और प्रमोद मिश्रा ने मतदाता सूची को लेकर आपत्ति की थी। शिकायत में कहा गया था कि शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, महर्षि वाल्मीकि वार्ड, लालबहादुर वार्ड, शंकर नगर वार्ड और मोतीलाल नेहरू वार्ड में नाम इधर से उधर कर दिए गए थे। यानी जो मतादाता जिन इलाकों में रहते हैं, वहां से उनके नाम काटकर दूसरे वार्डों में जोड़ दिए गए थे। शिकायतों के बाद नगर निगम के अफसरों ने उन इलाकों का सर्वे किया। सर्वे में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद नाम काटकर वापस मूल वार्ड में दोबारा जोड़ा गया। नगर निगम ने इसका प्रकाशन भी कर दिया है। वीर नारायण वार्ड से सबसे ज्यादा नाम कटे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *