नगर निगम कर्मियों की भूख हड़ताल:झारखंड में सेवा नियमित करने समेत 6 मांगें, 12 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर निगम के कर्मियों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। फेडरेशन के अशोक सिंह ने बताया कि यह हड़ताल पूरे राज्य में की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के दो मंत्रियों ने लिखित समझौता किया था। इसमें दैनिक वेतन पर काम करने वाले कर्मियों की सेवा नियमित करने का वादा था। लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया। 21 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शन हड़ताल के कारण निगम कार्यालय में सभी काम ठप रहे। फेडरेशन ने आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। 21 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 6 सितंबर को नगर विकास मंत्री के आवास का घेराव होगा। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 12 सितंबर से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारियों की मांगों को लेकर बार-बार आंदोलन किए गए हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *