नगर निगम के एक्सईएन सूर्य प्रकाश संचेती एपीओ

भीलवाड़ा | स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक कुमार पाल गौतम ने गुरुवार को अभियंताओं के तबादले किए। इसमें नगर निगम के एक्सईएन सूर्य प्रकाश संचेती को एपीओ किया है। नगर निगम के एईएन अजय पाल सिंह को नगर पालिका गुलाबपुरा व रावतभाटा नगर पालिका से शक्ति सिंह राणावत को यूआईटी भीलवाड़ा में लगाया। यूआईटी के एईएन महिपाल ढाका को एपीओ कर निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *