वाराणसी नगर निगम ने टॉप 10 बकायेदारों की लिस्ट जारी की। इसमें चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह की पत्नी से लेकर पीएम मोदी के प्रस्तावक रहे जस्टिस गिरधर मालवीय तक शामिल हैं। बीएचयू के संस्थापक मदन मोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय का बीते 18 नवंबर को निधन हो चुका है। जानिए किस पर कितना टैक्स बकाया
नगर निगम ने 13 दिसंबर को एक सूची तैयार की है। जिसमें टॉप टेन बकायेदारों का नाम हैं। जोनवार टॉप टेन बकाएदार भी सार्वजनिक किए गए हैं। इन्हें नगर निगम ने डिफाल्टर की श्रेणी में डाला है। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह की पत्नी कंचन सिंह के नाम से महावीर मंदिर मार्ग पर अस्पताल के बगल में संपत्ति है, जो नॉन रेजिडेंशियल की श्रेणी में हैं। निगम की लिस्ट के अनुसार कंचन सिंह पर नगर निगम का 21 लाख 68 हजार 459 रुपये बकाया है। टॉप टेन की लिस्ट में इनका नाम दूसरे नम्बर पर है। नगर निगम के सबसे बड़े बकायेदार के तौर पर रुद्रदेव सिंह की पत्नी मीनू सिंह का नाम है। इनके ऊपर सर्वाधिक 23 लाख 20 हजार रुपये बकाया है। टॉप टेन की लिस्ट में सबसे नीचे दिवंगत गिरधर मालवीय का नाम है। बीएचयू के कुलाधिपति रह चुके गिरधर मालवीय पर नगर निगम का 09 लाख 99 हजार 760 रुपये बकाया है। यह टैक्स उनकी भेलूपुर स्थित कमर्शियल प्रॉपर्टी पर लगा है। अन्य आठ लोगों में गुर्जर छात्र सहायक समिति 16 लाख 93 हजार, होटल संचालक इंद्रावती देवी 11 लाख 26 हजार, होटल न्यू इंटरनेशनल के मालिक महेंद्र प्रताप दुबे 10 लाख 97 हजार, केएम विनय कुमार सिंह, संजय सिंह मनोज सिंह पर 10 लाख 77 हजार, महंत इंद्रजीत सिंह 10 लाख 64 हजार, गौरीशंकर झुनझुनवाला 10 लाख 24 हजार और रमाशंकर लाल पर नगर निगम का 10 लाख 3 हजार रुपये बकाया है। दशाश्वमेध जोन में टॉप 10 पर 67 लाख लाख बकाया
नगर के दशाश्वमेध जोनल के टॉप टेन बकायेदार सूची में सबसे ऊपर हैं। बकायेदारों में कबीरचौरा मूलगादी ट्रस्ट भी है। यहां के टॉप टेन लोगों पर 67 लाख 39 हजार 647 रुपये बकाया है। लिस्ट में होटल संचालक सीमा देवी 9 लाख 59 हजार, होटल जेएमडी की निर्मला देवी पर 07 लाख 18 हजार, हीरालाल सेठ 07 लाख 54 हजार, किरण देवी 7 लाख 08 हजार, कबीरचौरा मठ पर 06 लाख 25 हजार, मुमताज़ खान 5 लाख 92 हजार, भोलानाथ कालरा 05 लाख 90 हजार, अंजली राय 5 लाख 68 हजार और निर्मल कपूर पर 5 लाख 61 हजार रुपये गृहकर बकाया है। आदमपुर में टॉप 10 पर 35 लाख से अधिक बकाया
आदमपुर ज़ोन में टॉप टेन बकायेदारों पर 35 लाख 62 हजार 622 रुपये हैं। टॉप टेन लोगों जानकी देवी, मलिक, मोतीलाल, काशिमोहन गुप्ता , दुर्गा प्रसाद , मो. उमर, छेड़ी राम, मो. कैफ़ी, जाहिर अहमद और संगीता देवी हैं जिनपर एक से सात लाख रुपये तक बकाया है। भेलूपुर जोन के सबसे बड़े बकायेदार
राजेन्द्र जेटली, शांति देवी, बासु देवी, कृष्णकांत गुप्ता , राजेश गुप्ता, सविता देवी, विजय प्रसाद सिंह, गणेश, भिनगा राज आश्रम पर कुल 39 लाख 48 हजार 482 रुपये बकाया है। ये हैं कोतवाली के टॉप 10
कोतवाली जोन में नगर निगम ने टॉप टेन बकायेदार पर 66 लाख 48 लाख 591 रुपये बकाया है। बकायादारों में देवता जी, मदनमोहन, मिर्ज़ा सैदुदुइन, अवध बिहारी, जितेंद्र गुप्ता, सत्य नारायण ट्रस्ट, अभिषेक राय, नीता मिश्रा, बबलू कुमार मोहनदास का नाम शामिल हैं। वरुणापार में होटल नरेंद्र टॉप टेन में
पहले नम्बर परवरुणापार जोन में टॉप टेन बकायेदारों पर कुल 50 लाख 6 हजार बकाया है। बड़े बकायेदार में होटल नरेन्द्रा पर 6 लाख 95 हजार कर बकाया है। अन्य 9 में फूलपत्ती देवी, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार, सुमन देवी, कुमार राजेन्द्र सिंह, रीता देवी, उदय प्रताप सिंह, रामेश्वर महादेव मलिक, रामदास पांडेय शामिल हैं। काशीवासियों पर कुल 95 करोड़ बकाया
वाराणसी नगर निगम का पूरा जब जोर इस समय गृहकर वसूली पर है। जोनलवार कैम्प लगाकर गृहकर वसूली की जा रही है। नगर निगम को अगले साढ़े तीन महीने में 95 करोड़ बतौर गृहकर वसूलने का टास्क पूरा करना है। नगर निगम क्षेत्र में 22 लाख 65 हजार से अधिक निजी और व्यावसायिक भवन हैं। इन भवनों पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग एक अरब 36 करोड़ रुपये टैक्स है। नगर निगम अब तक 41 करोड़ रुपये ही वसूल पाया है। सारनाथ जोन में सबसे अधिक भवन
सारनाथ जोन में सर्वाधिक 41 हजार से अधिक भवन हैं। दशाश्वमेध और भेलूपुर जोन में 40 हजार तो आदमपुर में 36 हजार भवन हैं। सबसे कम 355 भवन रामनगर में हैं दशाश्वमेध में सबसे अधिक बकायेदार
नगर निगम के सबसे अधिक 20 करोड़ 22 लाख रुपये के बकायेदार दशाश्वमेध जोन में रहने वाले हैं। आदमपुर में 17 करोड़ से अधिक गृहकर बकाया है। रामनगर में सबसे अधिक गृहकर 99 प्रतिशत वसूली हुई है।


