नगर निगम चुनाव: जीते उम्मीदवारों की अधिसूचना जारी होगी आज, फिर शप​थ

निगम चुनाव के बाद अब विजयी पार्षदों की सूची के साथ कलेक्टर नई अधिसूचना मंगलवार को जारी करेंगे। अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना होगा। शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही सभापति का चुनाव भी कराया जाएगा। भाजपा पार्षदों की संख्या 60 होने की वजह से माना जा रहा है कि सभापति का निर्वाचन नि​र्विरोध होगा। कांग्रेस भाजपा के मुकाबले अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि अधिसूचना के प्रकाशन और शपथ ग्रहण के पहले तक नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे निगम दफ्तर में लोगों से औपचारिक मुलाकात कर सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *