नगर निगम ने गोवर्धन गेट पर दुकानों को तोड़ा:रोड़ को 80 फुट चौड़ा करने के लिए कार्रवाई, मछली मोहल्ला का चौराहा हुआ चौड़ा

भरतपुर नगर निगम ने आज गोवर्धन से निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा। सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने पहले ही निर्माण तोड़ दिए थे। कुछ दुकानें और चबूतरे रह गए थे। जिन्हें आज तोड़ा गया। अब रेड क्रॉस सर्किल पर जाने वाली रोड़ 80 फुट चौड़ी हो जाएगी। कुछ दुकानें और चबूतरे रह गए थे नगर निगम के सचिव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गोवर्धन गेट तक रोड़ चौड़ीकरण का पहले से ही प्रस्ताव था। गोवर्धन गेट तक अतिक्रमण को पहले से हटा दिया गया था। कुछ दुकान और कुछ चबूतरे बीच में रह गए थे। कुछ लोगों ने खुद हटाने के लिए समय मांगा था। रेड क्रॉस सर्किल की तरफ लोगों ने खुद से निर्माण को तोड़ लिया था। 80 फुट चौड़ा होगा रोड़ मछली मोहल्ले की तरफ कुछ दुकानें रह गई थी। दुकानों के बगल में एक बिल्डिंग भी हटाई जाएगी लेकिन, बिल्डिंग मालिक को जमीन के बदले जमीन देकर हटाया जाएगा। यह रोड़ 80 फुट चौड़ा किया जाएगा। यह जो दुकानें तोड़ी गई हैं उनके मालिक का नाम जगदीश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *