रांची | रांची नगर निगम की ओर से मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से कोकर तिरिल स्थित आदर्श विद्या मंदिर के 200 बच्चों के बीच फलदार पौधे बांटे गए। साथ ही मां वैष्णवी ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण के तहत कई अहम जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार, वाइस प्रिंसिपल मिशाल, निगम के लोकेश कुमार सिंह, निवेदिता निधी, राजकुमार समेत कई अन्य मौजूद थे।


