रांची नगर निगम भवन के छठे तल्ले पर 20 दिसंबर को मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी और नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन की ओर से इस कैंप का आयोजन होगा। इसमें निगम के कर्मचारियों सहित आम लोगों के स्वास्थय की जांच की जाएगी। खासकर हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार सोनी रोग से बचाव के टिप्स देंगे।


