डौंडी| नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 848 आवास स्वीकृति हुआ है, जिसमें 710 आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। शेष आवास का निर्माण जारी है, जिसका नगर पंचायत के अधिकारी, उप अभियंता नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।। प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी संतोष कुमार देवांगन, उप अभियंता राकेश पाठक ने बताया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ठ कार्य करते हुए लोगों को सुविधाजनक आवास दिया जा रहा है।


