निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देश पर अधिकारियों ने ओरछा क्षेत्र में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत के साथ तहसीलदार सुनील बाल्मीकि और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आर.एस. पटेरिया मौके पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में फिल्टर प्लांट के टैंक की सफाई का कार्य करवाया गया। पानी की टंकी की दीवारों पर ब्लीचिंग की गई ताकि किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया और गंदगी को पूरी तरह खत्म किया जा सके। पेयजल के शुद्धिकरण के लिए फिटकरी भी डाली गई। कर्मचारियों को फिटकरी की आवश्यक मात्रा के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि पानी पूरी तरह सुरक्षित रहे और स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। निरीक्षण के समय नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत भी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई और शुद्धिकरण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है और पेयजल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


