नगर परिषद में देख सकेंगे स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली इतिहास:2 दिवसीय ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी शुरू, मुख्य सचेतक ने किया उद्घाटन

नगर परिषद जालोर के सभागार में आयोजित दो दिवसीय वंदे मातरम् प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जबकि आत्मनिर्भर भारत समृद्ध राष्ट्र निर्माण का मंत्र है। प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका, राष्ट्रीय एकता का संदेश और महापुरुषों के योगदान को दर्शाने वाले चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जोगेश्वर गर्ग सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने इसे ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताया। मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान की भावना जागृत की। यह गीत आज भी देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र-गीतों एवं राष्ट्रीय मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को नजदीक से देखा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, पुखराज विराणा, अशोक गुर्जर, सुरेश जैन, अचल सिंह, दिनेश बारोट,पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, रामेश्वर लाल कुमावत, नगर परिषद के कार्मिक हीरालाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *