नगर पालिका कर्मियों को नियमित करने की मांग तेज

भास्कर संवाददाता| विदिशा भारतीय मजदूर संघ की ओर से नगर पालिका के सभा कक्ष में कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें दैनिक वेतनभोगी और स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि अरविंद मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका में रिक्त पदों पर कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाए। नए सेट-अप के अनुसार खाली पदों पर जल्द भर्ती हो। उन्होंने शासन के आदेश के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ तुरंत देने की मांग की। विशेष अतिथि महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को कैशलैस स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने की बात कही। डॉ. सुनील यादव ने अनुकंपा नियुक्ति और अन्य सुविधाएं देने पर जोर दिया। महेंद्र सोनी ने अस्थायी पंप ऑपरेटर, माली और अन्य श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने की मांग रखी। संक्रमण क्षेत्र में काम कर रहे सफाई और सीवर कर्मियों को 1500 रुपए विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा भत्ता देने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश चौरसिया ने की। संचालन जिला मंत्री लाखन सिंह जाट ने किया। नरेंद्र सिंह सिसोदिया को सर्वसम्मति से जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *