नगर पालिका की विशेष बैठक में विवाद:मनेंद्रगढ़ में GST कटौती पर आभार प्रस्ताव से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की परिषद की विशेष बैठक में विवाद हो गया। कांग्रेस के पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में नगर पालिका के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन परिषद का उपयोग भाजपा की छवि चमकाने के लिए कर रहा है। पीआईसी सदस्य ने पार्षदों को केवल हस्ताक्षर करने या चले जाने का विकल्प दिया। इससे नाराज होकर पार्षदों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि जब तक एसडीएम मौके पर नहीं आते और सीएमओ से बैठक की जानकारी नहीं ली जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। नगरपालिका के सीएमओ इशाक खान ने स्पष्ट किया कि बैठक का उद्देश्य केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में की गई कटौती के लिए आभार व्यक्त करना था। यह बैठक नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देश पर बुलाई गई थी। इसी कारण कांग्रेस के पार्षद नाराज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *