नग्गी बॉर्डर पर सेना ने फहराया 72 फ़ीट ऊंचा तिरंगा:1971 में शहीद हुए सेना के 21 जवानों को श्रद्धांजलि दी, किया नमन

श्रीगंगानगर जिले के करणपुर इलाके से लगती भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के नग्गी बॉर्डर पर आज सेना और आमजन ने देशभक्ति और प्रतिभा का अद्वितीय संगम देखा। भारतीय सेना के जवानों ने नग्गी बॉर्डर पर 72 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। वहीं नग्गी बॉर्डर पर विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में 72 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण भी किया गया जो अब सीमा पर राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बनकर लहरा रहा है। इस समारोह में आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनिंदर सिंह ने सीमावर्ती इलाकों में रह रहे विद्यार्थियों की लगन और हौसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति उनका समर्पण देश के भविष्य को उज्ज्वल दिशा देगा। साथ ही उन्होंने 1971 के युद्ध की वीरगाथा को भी याद किया और भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मनिंदर सिंह ने 1971 में शहीद हुए भारतीय सेना के 21 जवानों को नग्गी बॉर्डर पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा, भारतीय सीमा के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के ऊपर लहराने वाला ध्वज राष्ट्र की अखंडता और एकता का प्रतीक है। ऐसे में ध्वज को देखकर प्रत्येक जवान में नई ऊर्जा का संचार होता है। ुुु

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *