नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ते महिला-युवक का वीडियो:सागर में दोस्त की मां से दुष्कर्म मामला; फांसी के फंदे पर लटका मिला लड़के का शव

सागर में एक महिला और युवक का नग्न अवस्था में सड़क पर भागते हुए एक वीडियो सामने आया है। दूसरा वीडियो भी है, जिसमें महिला अकेली बिना कपड़े पहने हुए सड़क पर चल रही है। शुक्रवार को सामने आया यह वीडियो दोस्त की मां से दुष्कर्म मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। दरअसल मोतीनगर थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी का शव बांदरी थाना क्षेत्र के गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले में परिजन ने चक्काजाम कर विरोध किया। उन्होंने मृतक पर झूठा केस दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। इसी बीच गुरुवार रात दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक वीडियो में महिला नग्न अवस्था और एक युवक अर्धनग्न अवस्था में अलग-अलग दिशा में भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप
दरअसल, 12 जनवरी को मोतीनगर थाने में 46 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी हीरालाल देर रात घर में घुस आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। घटनाक्रम सामने आने के बाद से आरोपी फरार हो गया। इसी बीच आरोपी का शव बांदरी थाना क्षेत्र में स्थित खेत में पेड़ से फंदे पर झूलता हुआ मिला। मामले में शुक्रवार को परिवार के लोगों ने मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतक के खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। इस कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। बिना कपड़ों के सड़क पर भागे महिला युवक
मामले में एक सीसीटीवी फुटेज और एक किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो शामिल है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला नग्न अवस्था में किसी घर से निकलकर भागते हुए दिख रही है। उसके ठीक पीछे एक युवक अर्धनग्न अवस्था में हाथ में जूते लिए दूसरी दिशा में भागता दिख रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में महिला पैदल नग्न अवस्था में रास्ते में जाते हुए दिख रही है। यह वीडियो बाइक सवार किसी राहगीर ने बनाया है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने सुसाइड कर लिया। बांदरी थाना में मर्ग कायम किया गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण में पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए हैं। जिसमें प्रमाणित हुआ है कि आरोपी द्वारा महिला से दुष्कर्म किया गया था। यह खबर भी पढ़ें…
सागर में बेटे के दोस्त ने मां से किया दुष्कर्म
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के बेटे का दोस्त है, जो रविवार रात 12 बजे घर का दरवाजा खुलवाकर जबरन अंदर घुस गया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *