छत्तीसगढ़ के कोरबा में सिंचाई कॉलोनी की एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की गई। पड़ोसी युवक राकेश सूर्यवंशी नशे में हथियार लेकर नग्न हालत में महिला के घर में घुस गया। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है। महिला के अनुसार, आरोपी अचानक उसके घर में घुस आया। वह धारदार हथियार लेकर नग्न अवस्था में था। जब उसने दुष्कर्म का प्रयास किया, तो महिला ने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। संघर्ष में आरोपी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। आरोपी हिरासत में महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, आरोपी राकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था।


