नजीराबाद में दो सूने मकानों में चोरी:1.40 लाख नकद और जेवरात ले गए बदमाश

सतना के नजीराबाद स्थित अंसार नगर में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात मोहम्मद सैफ मंसूरी के घर में हुई, जो 14 फरवरी को परिवार के साथ आगरा गए थे। चोरों ने 16 फरवरी की रात मेन गेट का कुंदा काटकर घर में प्रवेश किया और सभी कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से 80 हजार रुपए नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। दूसरी वारदात मोहम्मद रियाज के घर में हुई, जो शनिवार को परिवार सहित नागौद में एक शादी समारोह में गए थे। चोरों ने रविवार रात को उनके घर का भी कुंदा काटकर अंदर से 60 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। दोनों वारदातों का पता सोमवार सुबह तब चला, जब पड़ोसियों ने घरों के खुले दरवाजे देखे और मालिकों को सूचित किया। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। इन चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *