नड्‌डा बोले- पहले की सरकार भ्रष्टाचार-निगेटिविटी से भरी थी:मोदी सरकार में ये भावना बदल गई; नोटबंदी में लोग सरकार के सपोर्ट में लाइनों में लगे

मोदी सरकार के सोमवार को 11 साल पूरे हो गए। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार के कामकाज, फैसलों और नीतियों पर भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- नोटबंदी के दौरान विपक्षी पार्टियां जनता को भड़का रही थीं, लेकिन लोग सरकार के सपोर्ट में लाइनों में लगे थे। लोगों को मोदी जी की लीडरशिप पर भरोसा था। नड्‌डा ने कहा- देश ने मान लिया था कि अनुच्छेद 370 हटाना मुमकिन नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने कर दिखाया। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान 58.46% वोटिंग हुई, वहीं विधानसभा चुनाव में 63% वोट पड़े। यह बदलाव मोदी सरकार के साहसी फैसले का नतीजा है। नड्डा की 5 बड़ी बातें, कहा- बदलाव सरकार के साहसी फैसले का नतीजा PM बोले- सरकार ने लोगों की जिंदगी आसान बनाई मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर वीडियो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हमारी सरकार की योजनाओं के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ जन-जन का कल्याण हो रहा है। हमने पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों की जिंदगी आसान बनाने की कोशिश की है।’ एक दिन पहले रविवार को मोदी ने कहा था कि उज्ज्वला योजना ने लाखों घरों को धुएं से मुक्ति दिलाई। मुद्रा योजना से महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम पर घर देने से उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी मिली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता फैलाई।’ सिद्धारमैया बोले- मोदी सरकार को जीरो नंबर
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘मीडिया प्रचार की वजह से मोदी ने सत्ता में 11 साल पूरे कर लिए हैं। मैं मोदी सरकार को जीरो नंबर दूंगा। जब वे गुजरात के CM थे, तब उन्होंने कहा था कि राज्यों को सेंट्रल टैक्स में 50% हिस्सा मिलना चाहिए। जब वे PM बने तो उन्होंने क्या किया? कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है। जब हम भाजपा से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि हम बदनामी कर रहे हैं।’ पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दें… —————————————————– यह खबर भी पढ़ें… शाह बोले- स्टालिन सरकार ने ₹4600 करोड़ का घोटाला किया, 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी गृह मंत्री अमित शाह ने 8 जून को कहा कि मेरे पास स्टालिन सरकार के भ्रष्टाचार की लंबी सूची। इन्होंने 4600 करोड़ रुपए का रेत खनन घोटाला किया। इसका असर सीधे राज्य के गरीबों पर पड़ा और उन्हें महंगी रेत खरीदनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *