नदबई के गांव नयावास के पास रविवार देर शाम भूमि विकास बैंक के मैनेजर और कैशियर की बाइक फिसलने से हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मैनेजर और कैशियर की हालत गंभीर होने पर उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया। खेरली से नदबई लौटते समय हुआ हादसा भूमि विकास बैंक मैनेजर मुकेश कुमार (48) पुत्र मन्नूराम, निवासी वैर और लुधावई निवासी कैशियर भूपेंद्र सिंह (37) पुत्र महेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर खेरली से नदबई आ रहे थे। इसी दौरान गांव नयावास के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों बैंककर्मी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सड़क से उठाकर निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की समय पर मदद से घायलों की जान बच पाई। मैनेजर को चेहरे पर चोट, कैशियर का टूटा पैर अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों के अनुसार, हादसे में बैंक मैनेजर मुकेश कुमार के चेहरे पर चोटें आई हैं, जबकि कैशियर भूपेंद्र सिंह का पैर टूट गया। जबकि, मैनेजर के सिर में गंभीर चोट आई है। जाम दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर कर दिया।


