नन्हें बच्चों ने हरियाली तीज मनाई और सांस्कृतिक रंगों से माहौल सजाया

लुधियाना| लुधियाना की मिशन स्माइल एनजीओ ने तीज का त्योहार स्पेशल बच्चों के साथ मनाकर उन्हें खुशियों की सौगात दी। आशीर्वाद स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े और चूड़ियां पहनकर पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। मिशन स्माइल की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने बताया कि बच्चों के लिए मास्टर शेफ एक्टिविटी रखी गई थी, जिसमें उन्होंने बिना आग के स्वादिष्ट पकवान बनाए। बच्चों ने भंगड़ा और गिद्दा कर पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। उनके चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास देखने लायक था। लुधियाना| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली और दूसरी के स्टूडेंट्स के लिए हरियाली तीज का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूल का माहौल पूरी तरह पारंपरिक रंगों में रंगा नजर आया। छोटे बच्चे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर स्कूल पहुंचे। जहां लड़कियों ने खूबसूरत लहंगे-चोली पहने, वहीं लड़कों ने कुर्ता-पाजामा पहन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा तीज पर्व के महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत को बच्चों को सरल भाषा में समझाने के साथ हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *