नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे प्रतिभा के अनूठे रंग

अमृतसर | डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में कक्षा प्ले-पैन, नर्सरी एवं एलकेजी के वार्षिकोत्सव ‘सीजनस ऑफ जॉय’ तथा ‘गोल्डन रूट्स ग्लोइंग फ्यूचर’ में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनूठे रंग बिखेरे। इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल खासा कैंट की प्रिंसीपल राजदीप जैन एवं डॉ. केशव मेहरा मुख्य अतिथि थे। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने अतिथिगणों को स्मृति चिह्न और नन्ही पौध भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न ऋतुओं और पौष्टिक भोजन को अपने रंग-बिरंगे परिधानों, मनभावन अभिनय और मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। उनके छोटे-छोटे कदम, सरल अभिनय और मासूम अभिव्यक्ति ने हर दिल पर छाप छोड़ी। बच्चों के मासूम चेहरों पर आत्मविश्वास की झलक और उनकी रचनात्मक ऊर्जा साफ दिखाई पड़ रही थी। मंच पर नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध रंगों, गीतों और नृत्य ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई रंगा-रंग प्रस्तुतियां स्कूल की समर्पित शिक्षण अधिगम प्रक्रिया और बच्चों की सहज रचनात्मकता का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इतने छोटे बच्चों ने जिस आत्म-विश्वास से मंच पर प्रदर्शन किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *