नपा अध्यक्ष ने दीपावली के लिए चलाया सफाई अभियान:उद्देश्य-लोगों के लिए स्वच्छ और सुंदर नगर; शाजापुर में की जाएगी रोजाना सफाई

शाजापुर नगर पालिका ने दीपावली के मद्देनजर रविवार से शहर में सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ छोटे चौक से किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष, अधिकारी और सफाईकर्मी शामिल हुए। अभियान के तहत नालियों की सफाई, सड़कों पर जमा कचरे का निपटान और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण और सुंदर नगर उपलब्ध कराना है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली स्वच्छता और प्रकाश का प्रतीक है। इसको ध्यान में रखते हुए दीपावली तक शहर के सभी वार्डों में रोजाना सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नालियों की पूरी तरह सफाई की जाएगी और कचरे के ढेर हटा दिए जाएंगे। यह विशेष स्वच्छता अभियान सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में भी चलाया जाएगा। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *