गुना | शहर में बिक रहे चायनीज मांझे पर शुक्रवार को नगरपालिका की टीम ने कार्रवाई की। शहर की नई सड़क, सुगन चौराहा, ख्यावदा चौराहा सहित अन्य स्थानों लगने वाली पतंग की दुकानों पर पहुंचकर नपा की टीम ने बिक रहे चायनीज मांझे पर कार्रवाई की। इस दौरान नपा की टीम ने लगभग 20 से अधिक चायनीज मांझे के चरखे जब्त किए। साथ ही दुकानदारों को चायनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों को समझाईश भी दी। इस दौरान सब इंजी. शैलेंद्र अवश्या, इंजी. नितिन चंदेल, शकील खान, अमित आर्य आदि नपा की टीम मौजूद थी। उल्लेखनीय रहे कि बीजी रोड ओवर ब्रिज पर बुधवार को चायनीज मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन में गहरा घाव हो गया। बाइक पर उसका भाई व पत्नी भी थी। दोनों बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद देर शाम को कलेक्टर ने चायनीज मांझे पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। जिसमें शहर में पहले की तरह पतंगबाजी का उतना चलन तो नहीं रहा, लेकिन अब भी मकर संक्रांति के आसपास यह चलन बना हुआ है।


